माघ मेला विशेषमेला समाचारसंत समागम

जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती पहुंचे प्रयागराज, शिष्यों ने किया पूजन

प्रयागराज। श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर यति सम्राट अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज का आज माघ मेला स्थित अपने शिविर सेक्टर-5, ओल्ड जीटी मार्ग (ओल्ड जीटी मार्ग-तुलसी मार्ग चौराहा के पास) में आगमन हुआ।


पूज्य श्री के शिविर पहुँचने पर शिष्यों एवम् श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत एवम् पूजन किया | पूज्य श्री 3 दिवसीय रात्रिकालीन 11 बजे से विश्व में ब्याप्त नकारात्मक शक्तियों को सकारात्मक शक्ति में परिवर्तित करने के लिए पराशक्ति का आवाहन करेंगे, जिससे विश्व में शान्ति स्थापित हो एवम् विश्व युद्ध को टाला जा सके |

इस अवसर पर पूज्य श्री के कृपा पात्र शिष्य सार्वभौम विश्वगुरू स्वामी करुणानन्द सरस्वती जी महाराज, निर्मोही अखाड़ा के स्वामी अन्जनी शरण दास जी महाराज, पूज्य श्री के निजी सचिव स्वामी बृज भूषण दास जी महाराज, शेरवाँ, जनपद-भदोही के श्री कमल नयन तिवारी एवम् पुजारी श्री माधव प्रसाद दूबे, सामने घाट, वाराणसी के श्री राम मूरत ब्यास, मीरजापुर के श्री विनोद त्रिपाठी, निशान्त मिश्र सोरभ पाठक सहित अन्य शिष्य व श्रद्धालु उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button