Latest

कोविड नियमों के साथ होगी 36वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। कोविड गाइड लाइन के साथ 19 नवम्बर को 36वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से धावक शामिल होने के लिए आ रहें है। तैयारियों का जायजा लेने के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी संजय खत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि तैयारी पूरी कर ली गई है। कोविड जांच के लिए मदन मोहन मालवीय स्टेडिम परिसर में एक बूथ बुधवार ग्यारह बजे से शुरू हो जाएगा। श्री खत्री ने कहा कि प्रयागराज की पावन भूमि पर 42.105 किलो मीटर दूरी निर्धारित है। मैराथन प्रत्येक वर्ष 19 नवम्बर को उत्तर प्रदेश सराकर एवं जिलाप्रशासन द्वारा कराया जाता है। लेकिन कोविड 19 की वजह से वर्ष 2020-21 को मैराथन का आयोजन सम्पन्न नहीं हुई। हालांकि इस वर्ष कोविड गाइड लाइन के तहत इसे सम्पन्न कराने के लिए तैयारी हो चुकी है। मैराथन का उद्घाटन प्रदेश सरकार के युवा खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी करेंगे। मैराथन आनन्द भवन से दौड़ शुक्रवार सुबह छह बजे से प्रारम्भ होकर तेलियरगंज, म्योहाल चौराहा, हाईकोर्ट, हनुमान मंदिर, सीएमपी डिग्री कालेज, बैहरना नये ब्रिज को पार करके अरैल होते हुए फलहारी बाबा आश्रम से मुड़कर उसी मार्ग से वापस स्टेडियम में समाप्त होगी। इस मैराथन में देश भर से लगभग एक हजार खिलाड़ी शामिल होगें। अबतक 150 धावकों ने पंजीकरण करा लिया है।
अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन में पुरूष एवं महिला वर्ग के प्रथम विजेता को दो लाख नगद पुरस्कार, द्वितीय विजेता को एक लाख रूपया और तृतीय बिजेता को 75 हजार रूपया दिया जाता है। इस मैराथन में स्वरूप एवं महिला वर्ग में सत्यभान ने प्रदार्शन किया है। भैरों सिंह लोने ने छह बार विजेता रहें है एवं श्री लाल जी यादव, बीएस धोनी अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाडि़यों ने मैराथन में प्रतिभाग कर अपनी श्रेष्ठता सिंद्ध की। महिला मैराथन की प्रथम बार विजेता रही कुमारी रचना गोविल, अर्जुन एवार्डी से लेकर कुमारी चारू लता, कुमारी निलम्मा, कु. एच.संगनी देवी, कु. शुकन्या मल, कु. अनीसा देवी एवं छह बार की रही कुमारी ज्योति शंकर गवते ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इसके साथ ही पुलिस, पीएसी, एयर फोर्स, मिलेट्री के धावकों ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर श्रेष्ठता सिद्ध की है।
अखिल भारतीय इन्दिरा मैराथन दौड़ का आयोजन देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इन्दिरा गांॅधी की स्मृति में उनके जन्म दिवस 19 नवम्बर को पुरूष एवं महिला मैराथन कराने का निर्णय खेल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने 1985को लिया था। प्रथम मैराथन 1985 में कराई गई थी। उसमें स्वर्गीय राजीव गांॅधी के कर कमलों के द्वारा पुरस्कार अमिताभ बच्चन स्पोर्टस काम्पलेक्स म्योहाल इलाहाबाद से वितरित किये गए थे।

Related Articles

Back to top button