जनता बदलाव चाहती है- अनुग्रह नारायण सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा के चौथे दिन शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने एमएनआईटी गेट से फाफामऊ पुल तक यात्रा निकाल प्रदेश सरकार को महंगाई पर जमकर कोसा । नुककड सभा को संबोधित करते पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि सूबे की जनता बदलाव चाहती है । कहा कि भाजपा राज में अमन और सदभाव खत्म हुआ है । लोगों में बदहाली के साथ बेरोजगारी बढी है । आम जनता महंगाई से परेशान है । हर ओर अफरा तफरी का माहौल है । शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने कहा कि 24 नवंबर तक महंगाई बेरोजगारी और गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ अभियान जारी रहेगा ।राज्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, पार्षद रंजन कुमार, प्रभारी परवेज़ सिद्दीकी, देवी पांडेय, शादाब अहमद, मो0 असलम ,राजू पाल , प्रदीप द्विवेदी,अनुराधा सहित अनेक लोग मौजूद थे ।




