Latest

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में ‘यातायात सुरक्षा सप्ताह’ व्याख्यान का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत ‘यातायात सुरक्षा सप्ताह’ के सन्दर्भ में व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें एस.एच.ओ.
इफ्तिखार अहमद ने छात्राओ को सम्बोधित करते हुये उन्हे यातायात नियमों से अवगत कराया। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट बांधने आदि सुरक्षा के लाभ से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने गाड़ी चलाते समय फोन का प्रयोग न करने हेतु छात्राओं को विशेष रूप से जागरूक किया। इसी कार्यक्रम में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक करते हुये। अभिलाषा मौर्या (कॉन्सटेबल) ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी कई तरह के हेल्पलाइन नम्बर (108, 1090, 112, 1098, 1076, 102, 181) के विषयों मे जानकारी दी।।इस कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ0 रमा सिंह जी ने सभी का स्वागत किया और मिशन शक्ति व सड़क सुरक्षा के प्रति सभी छात्राओं को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय सेवा योजना के चारो ईकाइयों की कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल, डॉ0 मुदिता तिवारी, डॉ0 अनुपमा सिंह एवं डॉ० अर्चना सिंह उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं सहित इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉममता गुप्ता, डॉ0 शशि सहित शिक्षिकायें उपस्थित रही। अंत मे इस कार्यक्रम मे धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 अनुपमा सिंह ने दिया।

Related Articles

Back to top button