श्री बाल राम लीला समिति द्वारा रामलीला में मंचन किये हुवे कलाकारो का सम्मान समारोह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री बाल राम लीला समिति पंजीकृत सिविल लाइन प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक श्री रामलीला मंचन के 43वें वर्ष के वार्षिक समापन समारोह 2021 पर शनिवार को श्री राम लीला मंचन वार्षिक समापन समारोह मे सुन्दर काड तथा रामलीला में मंचन किये हुवे कलाकारो का सम्मान समारोह श्री राम लीला मैदान सिविल लाइन प्रयागराज के श्री राम चबूतरे पर दिन 3 बजे से सायंकाल 7 बजे तक किया जाएगा । जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश नरेंद्र सिंह गौर अति विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी विशिष्ट अतिथि प्रान्त उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अजय गुप्ता , अतिथि नीरज त्रिपाठी महाधिवक्ता उच्च न्यायालय प्रयागराज, अतिथि राकेश वैश्य अध्यक्ष बजरंग प्रखंड की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी । ये जानकारी पंकज चौधरी मीडिया प्रभारी ने दी हैं ।




