Latest

निरंजनी अखाड़े के सचिव का पद महंत शिवधन गिरि को दिया जाएगा

यह निर्णय अखाड़े के पंच परमेश्वर ने लिया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद खाली हुआ निरंजनी अखाड़े के सचिव का पद महंत शिवधन गिरि को दिया जाएगा। यह निर्णय अखाड़े के पंच परमेश्वर ने लिया है। महंत शिवमन नोएडा के संत बताए जा रहे हैं। लंबे समय से निरंजनी अखाड़े में संतों की सेवा करते आ रहे हैं। अखाड़ों की परंपरा के अनुसार जहां भी कुंभ मेले होते हैं वहां पर दो-दो सचिव नियुक्त किए जाते हैं। इन सचिवों की टीम अष्टकौशल कही जाती है। महंत नरेंद्र गिरि निरंजनी अखाड़े के सचिव थे। प्रयागराज में कुंभ मेलों की व्यवस्थाओं को वही देखा करते थे। उनके निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। उनके स्थान पर महंत शिवधन गिरि का नाम प्रस्तावित किया गया है। अखाड़े के सचिव महंत ओंकार गिरि ने बताया कि अखाड़े की गवर्निंग बॉडी के लिए इन्हें चुना गया है। परंपरा के अनुसार हर साल गवर्निंग बॉडी गठित होती है। इस साल की कमेटी में महंत नरेंद्र गिरि का नाम चला गया था। महंत शिवमन का नाम इसलिए चुना गया है कि अगर किसी जगह जरूरत होगी तो उनसे काम चलाया जाएगा। नहीं तो अगले साल होने वाली गवर्निंग बॉडी में उनके नाम पर विधिवत मुहर लगाई जाएगी। इसकी पुष्टि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी ने भी की है। उन्होंने बताया कि नोयडा में महंत शिवमन का आश्रम है।

Related Articles

Back to top button