Latest

श्रमिकों को भाजपा की सदस्यता से जोड़ा गया

श्रम प्रकोष्ठ के द्वारा लगाया गया चौपाल एवं भाजपा सदस्यता अभियान

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रामबाग लेबर चौराहा एवं बैरहना चौराहा पर श्रम प्रकोष्ठ के द्वारा श्रमिक चौपाल का आयोजन श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरसिंह के द्वारा लगाया गया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बड़ी संख्या में मजदूरों का फार्म भरवा कर उनको सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया और उन्हें भाजपा की सदस्यता से जोड़ा जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस चौपाल के माध्यम से 328 मजदूरों का सरकारी योजना के तहत पंजीयन किया गया जिसमें ज्यादातर आवास शौचालय योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना आदि रहे और उन्हें भाजपा की सदस्यता से जोड़ा गया इस अवसर पर संजय मिश्रा राजेश केसरवानी अभिनव मिश्रा मुकेश लारा रवि शुक्ला अखिलेश कुशवाहा रामकुमार वर्मा एवं श्रम प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने श्रमिकों को किया कंबल वितरित*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भाजपा कीडगंज कार्यालय में श्रमिकों एवं स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान करते हुए उन्हें कंबल वितरित किए। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर लगभग 253 कंबल उन्होंने वितरित कीए है। इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुणकेसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरजेश मिश्रा नरसिंह अजय अग्रहरि एवं पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button