मुण्डेरा मंडी से कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में निकाला पद यात्रा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देशानुसार विधानसभा स्तरीय महंगाई हटाओ पदयात्रा के अन्तर्गत यात्रा संयोजक रजिया सुल्तान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष एकत्रित होकर मुंडेरा मण्डी गेट नं. 1 से धूमनगंज तक पद यात्रा कार्यक्रम का समापन हुआ। भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी आम जनता ने भाजपा सरकार की बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम जनता ने कांग्रेस का साथ दिया निश्चित रूप से लोगों का कहना है 2022 विधानसभा में श्रीमती प्रियंका गांधी जी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में कांग्रेसी सरकार बनाने जा रही है। कार्यक्रम की अगुवाई शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र “अंशुमान”प्रदेश सचिव उज्जवल शुक्ल,रजिया सुल्तान, अनिल कुशवाहा, भोले सिंह अखिलेश वाष्णेय ,अभिनव पाण्डेय, अज्येन्द्र गौड़,रोहन सिंह, अनुप सिंह नफीस अहमद,मंगली प्रसाद कुशवाह भोले सिंह, आदि लोग शामिल थे।




