व्यापारियों ने मुलायम सिंह यादव का 82 वा जन्मदिन मनाया

मुलायम सिंह यादव एक राजनीतिक योद्धा थे- सांसद रेवती रमण
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। व्यापारियों ने मनाया नेताजी का 82 वाँ जन्मदिवस समारोह समाजवादी व्यापार सभा प्रयागराज के तत्वावधान में आज चन्द्रलोक सिनेमा के पास स्थित विजय पार्क में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 वाँ जन्मदिवस उपाध्यक्ष सचिव दुर्गा प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया । जिसे सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने मुलायम सिंह यादव को राजनीतिक योद्धा बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए नेताजी ने उत्तर प्रदेश में जो विकास किया वह दिखाई देता है। विशिष्ट अतिथि विजय गुप्ता प्रदेश सचिव मो. इफ्तेखार हुसैन महानगर अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति व देश बचाने के लिए सभी लोगों को श्री मुलायम सिंह यादव के द्वारा जो रास्ता दिखाया है उस रास्ते से हीं देश सशक्त बनेगा। समारोह में दाल बाटी का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम संचालन शिव शंकर केसरवानी ने किया। समारोह को सर्वश्री भोलानाथ गुप्ता रविंदर यादव रवि बृजेश निषाद अरशद रोशन युसूफ पंकज गुप्ता अंसारी अमित गुप्ता सुरेश भारतीय रमेश गुप्ता रवि रविंद्र गुप्ता रानी संगीता सत्यभामा श्वेता संतोषी प्रभा अब्दुल मन्नान शोएब खा वहीं हम अभी इसी मुकेश पांडे विजय केसरवानी सहित भारी संख्या में शामिल रहे।


