Latest

प्रदेश के समस्त जिला व परियोजना मुख्यालयों पर तकनीकी कर्मियों ने प्रारम्भ किया 48 घंटों का क्रमिक अनशन

आर-पार की लड़ाई के लिए लामबंद हुए प्रदेश भर के 20000 टैक्नीशियन कर्मी।

ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा मांगो के सापेक्ष परिणामी आदेश न जारी किये जाने पर 29.11.2021 से शक्ति भवन लखनऊ पर आमरण अनशन/भूख हड़ताल की जायेगी शुरू।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज से समस्त ऊर्जा निगमों के अंतर्गत तैनात टैक्नीशियन (टी.जी.2) कर्मियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र कैडर संघ राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश द्वारा शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन के तानाशाही रवैये व अन्यायपूर्ण नीति के विरोध में विगत 40 दिनों से जारी 8 चरणों के प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के सातवें चरण में प्रदेश के समस्त जिला एवं परियोजना मुख्यालयों पर 48 घंटों क्रमिक अनशन प्रारम्भ किया गया।संघ के ज़िला प्रयागराज अध्यक्ष.(रंजन कुमार) ने बताया कि संघ द्वारा जारी जारी प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन प्रदेश के अनुसार दिनांक 22.11.2021 से लगातर 48 घंटे का लगातार कार्मिक अनशन सभी ज़िला मुख्यालय पर सम्पन्न किया जाएगा और मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित ज्ञापन प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा विभाग में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाला टैक्नीशियन संवर्ग वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है परंतु आज प्रदेश का एक एक तकनीकी कर्मी हठधर्मी प्रबन्धन से आर-पार की लड़ाई के लिए लामबंद हो चुका है। उन्होंने बताया कि यदि प्रबन्धन द्वारा पूर्व में सम्पन्न द्विपक्षीय वार्ताओं में बनी सहमतियों की अनुरूपता में परिणामी आदेश नहीं जारी किये जाते हैं तो दिनांक 29.11.2021 से संघ सदस्य अमरण अनशन के साथ ही जेल भरो आंदोलन के लिए भी कमर कस चुके हैं।

Related Articles

Back to top button