देश
उप निदेशक मत्स्य ने औचक निरीक्षण में पकड़ी प्रतिबंधित मछलियां
प्रतापगढ़(अनुराग दर्शन समाचार )उप निदेशक मत्स्य प्रयागराज मंडल विजयपाल द्वारा प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज क्षेत्र में एक मत्स्य पालक मोहन चौधरी के तालाब का औचक निरीक्षण मंगलवार के दोपहर में किया गया। मत्स्यपालक द्वारा तालाब में शासन द्वारा प्रतिबंधित अंगुलिका आकार की थाई मांगुर का पालन किया जा रहा था। उप निदेशक द्वारा उस तालाब से लगभग 15 किलो अवांछनीय मछलियों को निकलवा कर नष्ट करते हुए जमीन में गड़वा दिया और संबंधित मत्स्यपालक को चेतावनी दिया कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं करेंगे। उपनिदेशक के साथ प्रतापगढ़ के प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास दीपांकर व मत्स्य विकास अधिकारी शेष नाथ पटेल मौजूद रहे।

