Latest

विकास मंच की बैठक चौरसिया धर्मशाला हिम्मतगंज में हुयी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद विकास मंच की एक बैठक आज मंच के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद बद्री चौरिसया एडवोकेट की अध्यक्षता में चौरसिया धर्मशाला हिम्मतगंज में हुयी। बैठक में सर्वसम्मति से विकास मंच के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे वर्ष सिल्वर जुबली समारोह के अन्तर्गत दिनांक 27 नवम्बर 2021 को सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन चौरिसिया धर्मशाला हिम्मतगंज में प्रातः 10.00 बजे से होगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व मुख्य सचिव व सदस्य विधान परिषद अरविन्द कुमार शर्मा होंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डीन ऑफ आर्ट प्रो0 हेरम्ब चतुर्वेदी, हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ‘बबुआ’, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी आलोक पाण्डेय तथा अग्रहरि वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि जी होंगे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह तथा संचालन मंच के अध्यक्ष बद्री चौरसिया करेंगे। सम्मेलन के प्रमुख वक्ता जिला बार के पूर्व अध्यक्ष विनोद चन्द्र दुबे, नागरिक सुरक्षा प्रयागराज के चीफ वार्डेन अनिल कुमार (अन्नू भईया) आईवेव्व के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र चौरसिया एडवोकेट तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता एवं मंच के प्रधान महासचिव डा0 राजेश सिंह होंगे। कार्यक्रम में प्रातः से अपराह्न तक विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जायेगा। बैठक में मंच के अध्यक्ष बद्री चौरसिया, महासचिव जावेद अहमद, संजय श्रीवास्तव, प्रेमचन्द्र चौरसिया, समाजसेवी ऐहतेशाम सूफी, दीपचन्द्र शर्मा, विगुन तिवारी, कीर्ति चौरसिया, पूनम यादव, जावेद अख्तर, वीरू सोनकर, प्रेमपुष्प चौरसिया, रवि जायसवाल, मनोज निषाद, आनन्द जी टण्डन, राशिद सगीर राजेश अग्रवाल, रमेश साहू इत्ययादि ने अपनी बात रखी तथा कार्यकर्ताओं से 27 नवम्बर को चौरिसिया धर्मशाला पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button