Latest

एक दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या

चारों के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, दलित परिवार के चार लोगों की हत्या से गांव में आक्रोश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जनपद के गोहरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना में एक दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। चारों के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर मारा गया। गुरुवार सुबह फूलचंद (50) उसकी पत्नी मीनू (47) बेटी सपना (17) और बेटे शिव (10) की कमरे में खून से सनी लाश बरामद हुई। शवों से बदबू उठ रही थी। बुधवार को परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला। ऐसे में माना जा रहा है कि मंगलवार की रात चारों को मारा गया। सपना और मीनू के कपड़े अस्त व्यस्त पाए गए। सपना का शव चारपाई के नीचे पड़ा था। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई हो सकती है। घर का मेन दरवाजा खुला हुआ था। घर से कुछ ले नहीं जाया गया। ऐसे में लूट, चोरी को लेकर पुलिस हत्या से इंकार कर रही है। दलित परिवार के चार लोगों की हत्या से गांव में आक्रोश है। जमीन के विवाद को लेकर दो किलोमीटर दूर रहने वाले कमलेश सिंह, राकेश सिंह, कान्हा ठाकुर आदि से इस परिवार का विवाद चल रहा है। कमलेश सिंह जेल में है। एक महीना पहले दलित फूलचंद के परिवार ने ठाकुर परिवार पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद उस परिवार की ओर से क्रास एफआईआर छेड़खानी की कराई गई।

Related Articles

Back to top button