बिजली कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर जताया विरोध

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ कर्मचारियों को संगठित करके संविदा , मीटर रीडरों सभी बिजली कर्मचारियों की समस्याओं के लिए निर्णायक संघर्ष करेगा। संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने, जब तक नियमित नहीं किया जा रहा है आउट सोर्स पर ही भूतपूर्व सैनिकों से काम लिए जाने पर 28000 का वेतन और उसी काम के लिए संविदा कर्मचारियों को 8000 या 9000 का वेतन यह अंतर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो कर्मचारी ड्यूटी पर काम करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं उनके संपूर्ण इलाज का उत्तरदायित्व और क्षतिपूर्ति का भुगतान उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन और वितरण निगम को करना पड़ेगा मीटर रीडर कर्मियों को न्यूनतम वेतन का भुगतान सुनिश्चित करना होगा , वेतन विसंगतियों को दूर करने तकनीकी कर्मचारियों को प्रोन्नत करने ,संविदा कर्मचारियों के अरबों रुपए के घोटाले की जांच सीबीआई से कराए जाने जैसे सवाल को सहन नहीं किया जाएगा और अगर आवश्यकता पड़ी तो कार्य का बहिष्कार किया जाएगा और फैसले तक आंदोलन चलेगा। उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया अब निर्णायक संघर्ष का वक्त आ चुका है मजबूत एकता के साथ हमको अपने संघर्ष को जीत के मुकाम पर पहुंचाना है उक्त बातें उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल विश्वकर्मा ने आज मुख्य अभियंता कार्यालय प्रयागराज पर आयोजित धरना प्रदर्शन में कही। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के प्रांत व्यापी आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में पूरे प्रदेश में आज मुख्य अभियंता कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ मानवेंद्र भी सिंह की धरने एवं सभा का संयोजन क्षेत्रीय मंत्री हेमंत नंदन ओझा ने किया इस अवसर पर सभा को संगठन के प्रांतीय मंत्री प्रांतीय मंत्री चंद्रभान राय, अखिलेश्वर श्रीवास्तव, जुबेर अहमद , राजकुमार,शिव नारायण तिवारी, प्रकाश चंद यादव, कमाल अहमद नौसे, प्रयागराज नगरी क्षेत्र, अजय कुमार सिंह प्रयागराज प्रथम ग्रामीण, शिव मणि त्रिपाठी, संदीप मिश्र, डेविट राजपूत कौशांबी रामसूरत, मोतीलाल, लतीफ अहमद, कमलेश कुमार, अर्जुन सिंह प्रतापगढ़, मीटर रीडर कर्मी नेता शैलेंद्र यादव, अरुणेश पाल, अजीत यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र, एवं प्रयागराज क्षेत्र के स्थानीय समस्याओं पर 67 सूत्रीय मांग पत्र मुख्य अभियंता कार्यालय पर अभियंता प्रशासन इंजीनियर जय शंकर राय ने सभा एवं प्रदर्शन स्थल पर आकर ज्ञापन लिया और कहा कि स्थानीय समस्याओं के हल करने का शीघ्र प्रयास किया जाएगा और अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कारपोरेशन को संबोधित ज्ञापन भेज दिया जाएगा उन्होंने इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ का नेतृत्व जुझारू और चरित्रवान है और निश्चय ही संघर्ष का सुखद परिणाम मिलेगा। प्रदर्शन स्थल पर प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए हुए भारी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने जबरदस्त नारेबाजी की । इस अवसर आदि उपस्थित थे।


