कौतूहल… पीपल के वृक्ष में हनुमान जी की उभरी हुई आकृति

प्रतापगढ़ ( अनुराग दर्शन समाचार ) । विकास भवन परिसर में हनुमान जी की उभरी आकृति देखकर लोगों में कौतूहल बढ़ गया है। विकास भवन में पंचायत उद्योग कार्यालय के बगल एक पीपल का पेड़ है। पीपल के पेड़ के चारों ओर चबूतरा बना है। कुछ दिन पहले जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी के कार्यालय का ड्राइवर उस चबूतरे पर बैठा हुआ था कि उसकी निगाह पीपल के पेड़ पर हनुमान जी की उभरी आकृति पर पड़ी। डीएसटीओ कार्यालय का चालक हरि शंकर विश्वकर्मा पुजारी प्रवृत्ति का है। हनुमान जी की तस्वीर के सदृश्य उभरी आकृति पर ड्राइवर ने सिंदूर व चमेली के तेल का लेपन कर दिया है और नित्य प्रति हनुमान जी की उभरी आकृति की पूजा करता है। पीपल के पेड़ में उभरी आकृति लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। विकास भवन जाने वाले जानकारी होने पर पीपल के पेड़ में उभरी इस आकृति का जिज्ञासा वश दर्शन अवश्य करते हैं।




