Latest

क्रांतिकारियों के नाम से चलेगी बस्ती की पाठशाला : अनुपम

सुभाष चंद्र बोस के नाम से बस्ती की पाठशाला का किया शुभारम्भ

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हितों के साथ-साथ समाज हित में भी कार्य कर रही है। इसी निमित्त विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प स्टूडेंट फॉर सेवा के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा बस्तियों में रहने वाले गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए पुराना कटरा स्थित पीला शिवाला के पास सुभाष चंद्र बोस के नाम से बस्ती की पाठशाला का शुभारम्भ किया। शनिवार को विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद तिवारी, स्टूडेंट फॉर सेवा के प्रान्त सह संयोजक अनुपम त्रिपाठी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर मौर्य द्वारा सुभाष चंद्र बोस बस्ती की पाठशाला का उद्घाटन किया गया एवं बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबड़, टॉफी वितरित किया गया।अभाविप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प स्टूडेंट फॉर सेवा के कार्यकर्ताओं द्वारा यह अच्छी पहल की गई। जिसमें गरीब बच्चों को मुफ्त में बस्ती की पाठशाला में पढ़ाने का कार्य किया जा रहा है और बच्चों को पढ़ाई से सम्बंधित जरूरत की चीजें मुफ्त में उपलब्ध करवा कर बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने का कार्य कार्यकर्ता कर रहे हैं। इसके अंतर्गत ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़े रखने का प्रयास कर रहे जो ऑनलाइन माध्यमों से नहीं जुड़ सकते तथा आर्थिक रूप से पिछड़े हैं। ऐसे सभी विद्यार्थियों को स्टूडेंट फॉर सेवा के कार्यकर्ता निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। स्टूडेंट फॉर सेवा के प्रान्त सह संयोजक अनुपम त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारियों के नाम से बस्ती की पाठशाला का शुभारम्भ किया है। प्रयागराज स्थित पुराना कटरा के पास सुभाष चंद्र बोस बस्ती की पाठशाला के नाम से सेवा बस्तियों में रहने वाले गरीब बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य शुरू किया है। कहा कि कार्यकर्ता प्रतिदिन एक घंटे की पाठशाला चलाएंगे और आने वाले समय में स्टूडेंट फॉर सेवा के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर क्रांतिकारियों के नाम से बस्ती की पाठशाला चलाई जाएगी। इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर मौर्य, नीरज दुबे, शोभित सिंह, राजशेखर सिंह, राहुल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button