युवाओं का साथ बड़ों का हाथ के नारे के साथ साधेंगे लक्ष्य 2022, वरिष्ठ सपाईयों ने लिया संकल्प, जुटे जनपद के पुराने सपा नेता

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादीपार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में आज जनपद के वरिष्ठ समाजवादियों का जमावड़ा रहा। पार्टी के पूर्व सांसद,पूर्व मंत्री, विभिन्न पदों पर रह चुके वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कुल 52 लोंगों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मानित करते हुए मानोनयन पत्र सौंपकर पार्टी की मजबूती और आगामी 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए सहयोग की अपील किया।
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति वित्त विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रामानन्द भारती, स्वः जनेश्वर मिश्र जी की सुपुत्री एवं पूर्व मंत्री श्रीमती मीना तिवारी, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल आदि नेताओं ने कहा कि यह गर्व की बात है कि समाजवादीपार्टी की पहचान सर्वाधिक युवाओं की संख्या वाली पार्टी के रूप में है लेकिन वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों एवं समाजवादी विचारधारा के लोंगों का मार्गदर्शन और उनके अनुभवों से सीख लेने की भी जरूरत है। जोश में होश का बना रहना लक्ष्य से भटकने नहीं देता है। वरिष्ठ सपा नेताओं ने भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर तानाशाही एवं लोकतन्त्र की मर्यादाओं को तार तार करने संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। सपा नेताओं ने कहा कि देश को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। इसके लिए सभी को नए नारे “युवाओं का साथ – बड़ों का हाथ “के साथ पार्टी को मजबूत करना होगा। सभी ने एक स्वर में हाथ उठाकर संकल्प लिया कि आगामी 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने एवं श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी एकजुटता के साथ काम करेंगे। इस अवसर पर अन्य लोगों में सर्व श्री गुलाब सिंह यादव,संदीप सिंह पटेल, इंद्र नाथ मिश्रा, प्रताप बहादुर यादव, चन्द्र शेखर तिवारी, डॉ राम प्रवेश कुशवाहा, राम दुलार यादव, राम निहोर प्रजापति, तहसीन अहमद, राम सुमेर पाल, अनिल यादव, आर. एन. यादव, इंद्र दमन भूटिया, राकेश पासी, छोटे मियाँ, कृष्ण कुमार यादव, राम चन्द्र यादव एडवोकेट, डॉ के पी यादव, राज बहादुर, भोला यादव, महबूब उस्मानी, ननकऊ यादव, महावीर यादव, नाटे चौधरी, बाल गोविंद यादव, राम लखन यादव, श्याम लाल पासी, ननकेश बाबू, शिव प्रसाद, नफीस अहमद, फिरोज अहमद, विनोद कुमार आदि सहित सैकड़ों वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




