उप जिलाधिकारी सदर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रयागराज में एम्स स्थापना की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में एम्स स्थापना को लेकर चलाए जा रहे हैं । जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत 8 तहसीलों में जनसंपर्क एवं ज्ञापन सौंपने के क्रम में आज उप जिलाधिकारी सदर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रयागराज में एमस स्थापना की मांग की गई ज्ञात हो कि पूर्व में प्रयागराज के समस्त विधायक विधान परिषद सदस्य लोकसभा सदस्य एवं मंत्री गण को पूर्व में भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है । केंद्र के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को भी ज्ञापन दिया गया था उनके द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर प्रयागराज वासियों की मांग का समर्थन किया इसी क्रम में प्रयागराज के 8 तहसीलों में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया इसी क्रम में एक प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी सदर सौरभ भट्ट से मिलकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंप कर प्रयागराज में एम्स की स्थापना के लिए ज्ञापन सौंपा गया 8तहसीलों में जनसंपर्क अभियान एवं ज्ञापन सौंपने के पश्चात लखनऊ तक मोटर साइकिल यात्रा कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा भाजपा नेता एवं अधिवक्ता विजय कुमार द्विवेदी ने बताया की आज प्रतिनिधिमंडल में विजय द्विवेदी, दीपक मिश्रा, केशव द्विवेदी, शिवम मिश्रा, बृजेंद्र पांडे, मोहम्मद कौसर, प्रियांशु शुक्ला, उपस्थित रहे।



