Latest

उन्नाव गैंगरेप: आराेपी BJP विधायक से 7 घंटे में पूछे गए ये 21 सवाल

लखनऊ: सीबीआई ने उन्नाव गैंगरेप मामले में 3 प्राथमिकियां दर्ज करने के बाद आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को शुक्रवार तड़के पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सूत्रों ने बताया कि सेंगर से सीबीआई के लखनऊ कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बलात्कार के कथित मामले और उसके बाद हुई घटनाओं के सिलसिले में 3 अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

CBI द्वारा आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर से पूछे गए 21 अहम सवाल:-

1. CBI ने आरोपी BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से पूछा कि पूरा मामला बताइए।
2. CBI ने पूछा कि आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर घटना के समय कहां थे।
3. CBI ने आरोपी की पीड़िता के चाचा के साथ हुई बातचीत के बारे में पूछा।
4. CBI ने सवाल किया कि घटना के समय विधायक के भाई अतुल और महेश कहां थे।
5. CBI ने पूछा कि अपराधी पीड़ित परिवार को कैसे जानते है और कब से जानते हैं।
6. क्या घटना के बाद कुलदीप सिंह ने थाने में फोन करके मामले को दबाने की कोशिश की।
7. क्या अस्पताल में कुलदीप के कहने पर जबरदस्ती कागजों पर अंगूठा लगवाया गया था।
8. क्या पीड़िता कभी विधायक के घर आई थी।
9. पीड़िता के पहले वाली एफआईआर की जानकारी क्या विधायक को उसी समय हुई थी जब एफआईआर में जेल जाने वाले लड़के के घरवाले उससे मदद मांगने आए थे।
10. क्या शशि का विधायक के घर आना जाना था।
11. गांव में मारपीट की घटना कब हुई थी और कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे।
12. मारपीट के बाद जब दोनों तरफ से एफआईआर हुई थी तब क्या अतुल महेश के अलावा जो 5 लोग नामजद है उनके अलावा अज्ञात लोगों में कौन-कौन है।
13. विधायक के राजनितिक साजिश की बात पर सीबीआई ने पूछा कि कौन है वो नेता।
14. CBI ने पूछा कि कुलदीप की गांव में किसी और के साथ भी दुश्मनी थी।
15. सीबीआई ने मारपीट और गैंगरैप की घटना के बयानों पर उस समय के मौजूदा घटनाक्रम के बारे में पूछा।
16. CBI ने पूछा कि अतुल ने जो मारपीट की थी उसके बाद कुलदीप ने जानबूझ कर पीड़ित परिवार के ऊपर मुकदमा लिखवाया था।
17. पीड़ित के पिता की पिटाई क्या कुलदीप या अतुल के कहने पर हुई थी।
18. सीबीआई ने ये पूछा कि पीड़ित के पिता की मौत की खबर उन्हें कब मिली और फिर उन्होंने क्या किया।
19. क्या इस घटना के बाद विधायक ने अपने लोगों को बुला कर इस घटना को अलग रंग देने की कोशिश की थी।
20. जब मामला राज्य सरकार के पास था तो किसके कहने पर विधायक खुद गिरफ्तारी देने एसएसपी के पास पहुंचे थे।
21. अंत में CBI ने पूछा कि क्या आरोपी विधायक ने घटना को तोड़ने मरोड़ने की कोशिश की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button