समाज में महिलाओं का अभूतपूर्व योगदान- गणेश केसरवानी

भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक भाजपा कार्यालय सिविल लाइन कार्यालय में आयोजित की गई
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सभी नवगठित पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए स्वागत किया और कहा कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति महिलाओं का अभूतपूर्व योगदान रहा है हमारी देश की महिलाओं ने देश की अस्मिता के लिए अपने आप को बलिदान किया है जिसे भुलाया नहीं जा सकताऔर कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है ऐसे में आप सभी महिलाएं समाज के अंदर जाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से महिलाओं को जोड़ने का कार्य करें। शोभा कुशवाहा डॉली मौर्य सुमन लक्ष्मी प्रज्ञा कंचन दुबे , मोनी भट्ट, श्रेया मिश्रा, रुचि भारती अर्चना सिन्हा आदि रही।



