Latest

प्रयागराज के बंटी और बबली नौकरी दिलवाले के नाम पर करते हैं ठगी

बबली बनी शहर की लेडी डॉन पुलिस प्रशासन भी है परेशान
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । इन दिनों शहर के बंटी और बबली ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा रखी है! खास बात यह है कि बंटी और बबली दोनों पति-पत्नी है और अलग-अलग बिरादरी में रहते हुए उन्होंने प्रेम विवाह किया! बंटी घटना को अंजाम देता है और बबली लेडी डॉन बन कर पुलिस प्रशासन को धमकाने और मुकदमा करने का कार्य करती है! प्रयागराज शहर के कई थानों के पुलिस अधिकारी बंटी और बबली के आतंक से घबराए हुए है ।जिसकी वजह लेडी डॉन का महिला होना जान पड़ता है! शहर और शहर के बाहर तमाम जगहों पर इस गिरोह के तार फैले हुए हैं और भाजपा के बड़े नेता का नाम सुनने में आ रहा है जिसका नाम लेकर बंटी और बबली लोगों से ठगी किया करते हैं, इसकी पुष्टि की जा रही है! ठगी का शिकार हुए कुछ लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया की बहराना निवासी बंटी (परिवर्तित नाम) ने हम लोगों से लाखों रुपए नौकरी दिलवाने के नाम पर ले लिए और काफी समय बीत जाने के बाद भी पैसे वापस नहीं किए और अपना फोन बंद करके फरार है, उसकी पत्नी बबली(परिवर्तित नाम) से बात करने पर वह अपने पति का बचाव करते हुए लोगों पर झूठे मुकदमे दायर करने का काम करती है, गौर करने वाली बात यह है की खुद पुलिस प्रशासन लेडी डॉन के मुकदमों से घबरा रहा है कुछ भी कर पाने में असमर्थ नजर आ रहा है!
प्रयागराज शहर की यह घटना उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराधियों पर लगाम लगाने और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करने वाला है, प्रशासन अगर मुस्तैदी और गंभीरता से कार्य करता है तो पिछले दिनों हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के पर्चा लीक का मामला भी सुलझ सकता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है!

Related Articles

Back to top button