Latest

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मे विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मे आज विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य मे
एड्स जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डैप्कू के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक डॉ0 रोहित पाण्डेय ने छात्राओं को इस संदर्भ में महत्वपूर्ण बातें बताई
आपने बताया कि एच.आई.वी. का मतलब एड्स नही होता। एच.आई.वी. एक वायरस है यह जब शरीर में व्याप्त होकर शरीर पर असर डालने लगता है तो
यह अवस्था एड्स कहलाती है। आपने एड्स फैलने के कारणों, लक्षणों उसके उपचार तथा उसके एहतियात से छात्राओं को परिचित कराया। इसकी गम्भीरता
को बताते हुए आपने कहा कि प्रयागराज मे एड्स संक्रमितों की संख्या अधिकतम 1 प्रतिशत है जो चिन्ता का विषय है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल ने छात्राओं से इस संदर्भ मे कुछ प्रश्न पूछे यथा 2020-21 मे एड्स नियन्त्रण की थीम क्या है, भारत मे किस वर्ष से एड्स जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत हुई आदि। जिसका छात्राओं ने बढ़चढ़ कर जवाब दिया। विषय प्रवर्तन करते हुए प्राचार्या डॉ0 रमा सिंह ने कहा एड्स भारत की नही विश्व की समस्या है। भारतीय संस्कृति की एकल विवाह परम्परा से कुछ सीमा तक नियन्त्रित हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ० रंजना त्रिपाठी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 ममता गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ0 मधुरिमा वर्मा, डॉ0 इभा सिरोठिया, डॉ0 श्याम कान्त डॉ0 मुदिता तिवारी सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button