Latest

अपनी तूलिका के रंग को सूखने नहीं दिया – माधवी निराला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । कोरोना काल में जब तमाम चीजें ठप पड़ गईं तो भी कई ऐसे लोग थे । जिन्होंने अपनी सृजनात्मकता को दम तोड़ने से बचाया ही नहीं बल्कि उसे और भी जीवंत किया। इन्हीं में से एक है। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की शिक्षका एवं कलाकार माधवी निराला। उन्होंने महामारी, लाॅकडाउन जैसे समय में भी अपनी तूलिका के रंग को सूखने नहीं दिया।


कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए माधवी निराला कई अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सेमीनार, प्रदर्शनी और शिविरों में भागीदारी की। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन जैसे समय में भी माधवली निराला ने ऑनलाइन मंच पर कला की कई गतिविधिया भी आयोजित कराया। इसमें ‘बोलते चित्र ग्रुप ऑफ आर्ट’ के नाम पर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन करा चुकी हैं। इस आयोजन में कई जगह के कलाकारों ने भाग लिया।
माधवी को कला के क्षेत्र में संस्कार भारतीय कोच की ओर से ‘अमृता शेरगिल’ सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। आर्य कन्या कॉलेज की छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी में राष्ट्रीय कला मंच की ओर से आयोजित ‘राखी बनाओं थाली सजाओ प्रतियोगिता’ में भी माधवी के नेतृत्‍व में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम एवं द्वतीय स्थान भी प्राप्त किया। इसी के साथ ही इनके विद्यार्थीयों ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भी अपना स्थान बनाया है।

Related Articles

Back to top button