Latest

देवस्थान बोर्ड के फैसले को वापस लेने का उपस्थित पदाधिकारियों ने स्वागत किया है

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज की महत्वपूर्ण बैठक महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रनाथ चकहा मधु ने किया | बैठक में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा बद्रीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री, यमनोत्री तीर्थ में सरकार द्वारा बनाये गये देवस्थान बोर्ड के फैसले को वापस लेने का उपस्थित पदाधिकारियों ने से स्वागत किया है | अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं उत्तराखण्ड के चार धाम यात्रा के तीर्थ पुरोहितों के संयुक्त तत्वावधान में लगभग छ: महिने तक अलग अलग स्थानों पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पिछले माह 17 अक्टूबर 2021 को हरिद्वार में हुए महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में लिये गए निर्णय के अनुसार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक चतुर्वेदी द्वारा उत्तराखण्ड सरकार को देवस्थान बोर्ड को खत्म करने के लिये दो महिने की चेतावनी दी थी | जिसके बाद उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा देवस्थान बोर्ड बनाने के फैसले को वापस ले लिया गया है | जिसके लिए उत्तराखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया है | उक्त अवसर पर संरक्षक हरिजगन्नाथ शास्त्री, श्रवण कुमार शर्मा, माधवानन्द शर्मा, अमितराज वैद्य, प्रदीप पाठक, विजय मिश्रा, चन्दन तिवारी, युवराज मिश्रा, राजन तिवारी, सुरेश तिवारी, आदि लोग उपस्थित रहे | उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी अनन्त पान्डेय डम्पी ने दिया।

Related Articles

Back to top button