Latest

अन्तर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता:सेखों (येलो) हाउस ने अर्जन (रेड) हाउस को बराबरी पर रोका

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।वायु सेना विद्यालय बमरौली द्वारा आयोजित प्रथम जूनियर वर्ग अन्तर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के फुटबॉल मैदान पर आज 2 दिसंबर को प्रारम्भ हुआ I विद्यालय के पी जी टी शारीरिक शिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार आज खेले गए प्रथम मैच में सेखों (येलो) हाउस ने अर्जन (रेड) हाउस को 1-1 की बराबरी पर रोका I उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि राठौर ने खिलड़ियों से परिचय प्राप्त किया । मैच का पहला गोल अर्जन (रेड) हाउस के अभिनव नौटियाल ने गोल किया I खेल के दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में सेखों (येलो) हाउस के मो० अज़ान ने गोल करके मैच को ड्रा करवा दिया। यह प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट आधार पर आयोजित की जाएगी जिसमे सुब्रोतो (ब्लू) हाउस, कतरे (ग्रीन) हाउस, अर्जन (रेड) हाउस, सेखों (येलो) हाउस की टीम भाग ले रही है I उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं हाउस इन्चार्जेस पिंकू रात्रे, बोनी सिंह, योजना सिंह, रंजना सिंह, राम प्रकाश सिंह, वीरेंद्र केसरवानी, विजय शंकर मिश्रा उपस्थित थे I

Related Articles

Back to top button