Latest

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता का घेराव

विनोद गंगवार से मुलाकात करके ज्ञापन दिया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के चौक, मीरापुर, कल्याणी देवी, बजाजा पट्टी, नखास कोना, जीरो रोड, जानसन गंज, विवेकानंद मार्ग, साउथ मलाका, सिविल लाइंस ,खुल्दाबाद, के अलावा जिला एवं शहर की, कई बाजारों में, इलेक्ट्रॉनिक मीटर में गड़बड़ी मनमानी बिजली का बिल भेजना, उसके बाद उपभोक्ताओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करके उत्पीड़न एवं शोषण की व्यापारियों, एवं महिलाओं की शिकायत को लेकर आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल प्रयागराज के पदाधिकारियों प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता विनोद गंगवार से उनके कार्यालय में मुलाकात करके ज्ञापन दिया।, उनको अवगत कराया गया कि आपके विभाग द्वारा ठेकेदार द्वारा जो रीडिंग कराई जाती है उस पर लगाए गए प्राइवेट कर्मचारी मनमानी रीडिंग भेज कर व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं को परेशान करके भारी मात्रा में धन उगाही करके उनका मानसिक उत्पीड़न एवं शोषण करते हैं, अगर इस पर रोक नहीं लगाई गई तो व्यापारी सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने विभाग द्वारा लगाए गए मीटर जो कि अप्रत्याशित रूप बहुत तेज चलने की लगातार शिकायत व्यापारियों द्वारा की जा रही है, को बहुत गंभीरता से लेने का अनुरोध किया। बिजली इस्तेमाल न करने पर भी फिक्स्ड चार्ज अत्यधिक होने पर व्यापारी अपने आपको लाचार पाता है, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने पर भी बिजली का बिल बहुत अधिक आता है। मेन स्विच बंद करके बिजली बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करने पर भी मीटर चलता रहता है। ज्ञापन की एक प्रति लिपि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को भेजी गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल की मंडल प्रभारी लक्ष्मी बहुगुणा, जिला उपाध्यक्ष अपूर्व चंद्रा, जिला सचिव पूनम द्विवेदी, संगठन मंत्री श्रीमती मीना देवी, अमित सिंह , बबलू सिंह रघुवंशी, विशाल कनौजिया, सैफ अहमद, मुन मुन, अधिकारी, दिलीप कुमार काके, के अलावा तमाम व्यापारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button