सैफ-शैलेंद्र के खेल से एडवोकेट्स इलेवन फाइनल में

प्रयागराज टी-20 क्रिकेट लीग
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सैफ अहमद के विस्फोटक अर्धशतक (71 रन, 38 गेंद, 10 चौके, दो छक्के) और शैलेंद्र सिंह (68 रन एवं एक विकेट) के दम पर एडवोकेट्स इलेवन ने यूनिवर्सल इलेवन को 48 रन से हराकर प्रयागराज टी-20 क्रिकेट लीग के फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला 11 दिसंबर को जय सेल्स वॉरियर्स से होगा।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर रविवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर एडवोकेट्स इलेवन ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 214 रन (सैफ अहमद 71, शैलेंद्र सिंह 68, नौशाद 41, दीपू पांडेय 2/41, सुफियान खान 1/45) बनाये। जवाब में यूनिवर्सल इलेवन की टीम 19.1 ओवर में 166 रन (गौरव पाठक 68, साबिर अमीर 28, सुफियान खान 26, अजय पांडेय 4/29, देवेंद्र सोनकर 3/35, शैलेंद्र सिंह 1/02) पर सिमट गई। शैलेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


