चित्रकूट कुटी में हुआ खाक चौक व्यवस्था समिति की बैठ

चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार )। आज खाक चौक व्यवस्था समिति के समस्त मुकाम धारी चित्रकूट कुटी महामंडलेश्वर जगतराम दास जी महाराज के यहां एक बैठक आयोजित हुई।बैठक में आगामी माघ मेले में भूमि आवंटन को लेकर खाक चौक में जल निकासी की समस्या को लेकर और सभी भूमि की लंबाई कम होना ।
भूमि आवंटन पर हुई गहन विचार विमर्श
कई बिंदुओं पर खाक चौक के सभी मुकाम धारियों ने बैठक की और विचार विमर्श किया। खाकचौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर जगत राम दास जी महाराज को खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा अपनी सारी समस्याओं को लेकर अपने प्रतिनिधि महामंडलेश्वर माधवदास हिटलर बाबा के माध्यम से चित्रकूट कुटी में बैठक में अपनी बात कही जिस पर सभी मुकाम धारियों ने सहमति व्यक्त करते हुए आगामी मेले की तैयारी को एक भव्य रूप और जब रूप देंगे। माघ मेला प्रशासन खाक चौक व्यवस्था समिति की सभी मांगों को पूर्ण रूप से मानते हुए हम लोगों की समस्याओं को दूर करें और जिला प्रशासन अति शीघ्र भूमि आवंटन कर हम लोगों को मुकाम बसाने की जगह दी जाए। बैठक में महामंडलेश्वर खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष जगत राम दास जी महाराज माधव दास उर्फ हिटलर बाबा बबलू महाराज राम नरेश दास जी महाराज दामोदर दास जी महाराज काठिया बाबा महाराज चंबल सम्राट कुंज बिहारी दास जी महाराज सहित दर्जनों मुकाम धारी उपस्थित थे।




