एंग्लो बंगाली इंटर कालेज फाइनल में
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एंग्लो बंगाली इंटर कालेज ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को सात विकेट से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका मुकाबला 13 दिसंबर को दौलत हुसैन कालेज से होगा। डीएवी कालेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में वीबीपीएस ने 28.5 ओवर में 119 रन (अनिकेत कुमार 21, निर्देश सिंह 19, तन्मय सिंह 17, यश राज 3/26, शोएब खान व प्रखर मालवीय दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में एबीआई ने 18.3 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन (पार्थवर्धन 61, हार्दिक नारायण तिवारी 38 नाबाद, तन्मय सिंह व अनिकेत कुमार एक-एक विकेट) बना लिए।
*प्रयागराज टी-20 लीग का फाइनल आज*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज टी-20 क्रिकेट लीग का ख़िताबी मुकाबला शनिवार को एडवोकेट्स इलेवन और जय सेल्स वॉरियर्स के बीच सुबह बजे से खेलगांव पब्लिक स्कूल मैदान पर खेला जायेगा।
आयोजन सचिव आलोक सिंह ने बताया कि अपराह्न दो बजे होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में खेलगांव पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. यूके मिश्र मुख्य अतिथि और खेलगांव स्कूल के वाइस चेयरमैन अनिल मिश्र, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच देवेश मिश्र और यूपी स्कूल क्रिकेट टीम के चयनकर्ता हसबीन अहमद विशिष्ट अतिथि होंगे।




