Latest
पंच अग्नि अखाड़ा के तत्वाधान में एक विशाल वृक्षारोपण का कार्यक्रम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज चौफटका स्थित दक्षिण मुखी श्री देव गिरी हनुमान जी के प्रांगण में श्री पंच अग्नि अखाड़ा के तत्वाधान में एक विशाल वृक्षारोपण का कार्यक्रम शहर पश्चिमी के विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और इलाहाबाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी जी के हाथों द्वारा संपन्न किया गया इस अवसर पर श्री पंच अग्नि अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री महंत सोमेश्वरानंद जी व्यवस्थापक वीरेंद्र कुमार तिवारी एवं देवगिरी मंदिर के मुख्य पुजारी महंत आदित्य आनंद जी महाराज ने सभी अतिथियों को तुलसी की माला पहना कर सभी का स्वागत किया।



