स्नातक एम एल सी चुनाव में सपा उम्मीदवार डॉ मान यादव के प्रचार में जुटे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l विधानपरिषद की स्नातक सीट पर सपा उम्मीदवार डॉ मान सिंह यादव की जीत के लिए सभी विधानसभाओं के प्रभारियों ने अपनी टीम के साथ मतदाताओं के घर घर जाकर संपर्क अभियान तेज कर दिया है l जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव के नेतृत्व में विधानसभा बारा के जसरा, गौहनिया के आस पास के गाँवों में जन सम्पर्क किया गया तो पूर्व मंत्री अंसार अहमद, मनोज पाण्डेय, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, कुंदन यादव आदि ने फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गाँवों में जन सम्पर्क किया l सोराव में पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना, श्रीमती गीता पासी, दूध नाथ पटेल एवं प्रताप पुर में पूर्व विधायक श्रीमति विज्मा यादव हंडिया में एम एल सी बासुदेव यादव, पूर्व विधायक प्रशांत सिंह ने जनसंपर्क किया l यमुनापार क्षेत्र में विधान सभा प्रभारियों के नेतृत्व में जन सम्पर्क अभियान तेजी पर है l गत शनिवार को प्रयागराज आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने स्नातक एम एल सी चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए जिला एवं महानगर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के घर घर जाकर संपर्क करने का मंत्र दिया था l उन्होने प्रदेश की सभी सीटों पर जीत का दावा किया है l समाजवादीपार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा करो मरो की तर्ज पर स्नातक एम एल सी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जी तोड़ मेहनत शुरू कर दी गई है l



