मुख्तार की पत्नी सहित तीन के खिलाफ वारंट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इंटरस्टेट-191 आपराधिक गिरोह के सरगना व विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी और पत्नी के दो भाइयों सरजील रजा व अनवर शहजाद के खिलाफ गाजीपुर में विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट गौरव कुमार की अदालत ने गैरजमानती वारंट जारी किया है। गत 12 सितंबर को गाजीपुर शहर कोतवाली में तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुख्तार की पत्नी अफसा अंसारी व पत्नी के दोनों भाइयों सरजील रजा और अनवर शहजाद पर संगठित रूप से अपराध करने व छावनी लाइन छावनी लाइन व बवेरी स्थित कुर्क जमीन पर कब्जा करने व सरकारी ठेका हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप हैं। मुकदमे में तीनों के हाजिर न होने पर शुक्रवार को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर दिया। एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में तीनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

