इंडियन डेंटल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इंडियन डेंटल एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन १२ दिसंबर को केपी ग्राउंड के समीप स्थित केजीएफ बैंक्विट एंड विला में डॉ प्रदीप अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमे वरिष्ठ दांत चिकित्सक डॉ आलोक त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद का प्रभार ग्रहण किया। प्रेसिडेंट इलेक्ट पद डॉ रंजन बाजपेई निर्वाचित हुए। डॉ बी बी तिवारी एवम डॉ संदीप शुक्ला उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए ।डॉ आशुतोष चौधरी डेंटल हेल्थ प्रोग्राम संयोजक पद पर एवम डॉ जेपी यादव सी डी ई कन्वेनर निर्वाचित हुए ।डॉ मनोज मिश्रा सचिव ,डॉ विनोद कुमार सयुंक्त सचिव एवं डॉ आशुतोष सिंह सहायक सचिव चुने गए।डॉ आशीष त्रिपाठी सम्पादक निर्वाचीत हुए। डॉ विवेक जैसवाल ट्रेजरार पद पर काबिज रहे । डॉ संजय सिंह, डॉ डी के श्रीवास्तव , डॉ सौरभ श्रीवास्तव, डॉ ए पी सिंह, डॉ प्रवीण त्रिपाठी , डॉ दीपक सिंह कार्यकारिणी सदस्य चुने गए । डॉ समीर मदान, डॉ आर एस मौर्य , डॉ नागेश्वर त्रिपाठी, डॉ प्रदीप अग्रवाल, डॉ राहुल माथुर राज्य प्रतिनिधि चुने गए । पदभार ग्रहण करते हुए डॉ आलोक त्रिपाठी ने बताया की उनके कार्यकल में असोसीएशन पूरी निष्ठा से दंत चिकित्सकों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयत्नशील रहेगा।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शहर से लेकर गाँव तक आम जन मानस के लिए दंत सुविधाएँ उपलब्ध करने के लिए एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने एवं दंत चिकित्सा के प्रति आम जन मानस को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज डॉ नानक सरन मुख्य अतिथि रहे । उन्होंने एसोसिएशन से जुड़े सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मेंबर्स को सम्मानित किया । डॉ आलोक त्रिपाठी को देवप्रयाग अवार्ड , डॉ आशुतोष चौधरी को सूर्य कली मेमोरियल अवार्ड,डॉ विनोद कुमार को आईडीए प्रेशियस अवार्ड , डॉ आर एस मौर्य को राधे श्याम त्रिपाठी अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ सचिन प्रकाश एवम डॉ आशीष त्रिपाठी को मैक्सिमम फंड रेजर अवार्ड दिया गया ।मैक्सिमम मेंबर इंट्रोड्यूसर वार्ड डॉ रंजन बाजपेई को एवम एक्टिव मेंबर अवार्ड से डॉ सौरभ श्रीवास्तव को नवाजा गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रदीप अग्रवाल ने एवं संचालन डॉ मनोज मिश्रा द्वारा किया गया।चुनाव निरीक्षक के रूप में IDA के राज्य सचिव डॉ सचिन प्रकाश जी की उपस्थिति रही।



