Latest

आम आदमी पार्टी ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, उमड़ा जन सैलाब

भाजपा नेता आएं तो दरवाजाा बंदकर के कहना क‍ि हमारे घर के आगे 144 लगी है : संजय स‍ि‍ंह

लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार)। व‍िधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्‍यसभा सदस्‍य संजय स‍िंंह ने प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत स‍िंह के साथ रव‍िवार को योगी सरकार पर एक बार फ‍िर करारा हमला बोला। गाज‍ियाबाद की लोनी व‍िधानसभा क्षेत्र में त‍िरंगा संकल्‍प यात्रा का नेतृत्‍व करते हुए संजय स‍िंंह ने भाजपा के नकली राष्‍ट्रवाद की बख‍िया उधेड़ते हुए आम आदमी पार्टी के असली राष्‍ट्रवाद को रेखांक‍ित क‍िया। इस मौके पर उन्‍होंने सरकार बनने पर युवाओं के ल‍िए तीन हजार रुपये प्र‍त‍िमाह बेरोजगारी भत्‍ता और माताओ-बहनों को हर महीने एक हजार रुपये देने की बात कही।
संजय स‍िंह ने कहा क‍ि जो प्रभु श्रीराम के नहीं हुए वो आप के क्‍या होंगे। दो करोड़ की जमीन पांच म‍िनट में साढ़े अट्ठारह करोड़ में खरीदने का काम करते हैं भाजपाई। जो प्रभु श्रीराम के नाम पर चंदा चोरी करते हैं उनको इस बार सत्‍ता से हटाना है। जो कोरोना की महामारी में आठ सौ का आक्‍सीमीटर पांच हजार में खरीदते हैं, जो 16 सौ का थर्मोमीटर 13 हजार में खरीदतेे हैंं, जो आपके बच्‍चों को म‍िड डे मील में नमक रोटी खाने को देते हैं और इस ठ‍िठुरती ठंड में स्‍वेटर नहीं देते, जूता नहीं देते, ड्रेस नहीं देते, मोजा नहीं देते, बैग नहीं देते। ऐसी सरकार को इस बार आपको हटाना है।
संजय स‍िंह ने कहा क‍ि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता आंदोलन करने जाता है तो ये कहते हैं क‍ि 144 लगी है। इस बार जब वोट मांगने आपके दरवाजे पर भाजपा नेता आएं तो दरवाजाा बंदकर के कहना क‍ि हमारे घर के आगे 144 लगी है। इसल‍िए अब ज‍ितना भी द‍िन बचा है झाड़ू लेकर प्रचार के ल‍िए न‍िकल जाओ। अपने बच्‍चों की अच्‍छी श‍िक्षा के नाम पर, बेहतर अस्‍पताल के नाम पर, तीन सौ यूनिट मुफ्त ब‍िजली, बकाया ब‍िजली ब‍िल माफी के नाम पर इस सरकार को हटाने में जुट जाएं। संजय स‍िंंह ने कहा क‍ि जल्‍द ही कजरीवाल के द्वारा उत्‍तर प्रदेश में सरकार बनने पर युवाओं को तीन हजार रुपये बेरोजगारी भत्‍ता की घोषणा कराएंगे। पंजाब की तरह यहां भी केजरीवाल माताओं बहनों को प्रति‍माह एक हजार रुपये देने की घोषणा करेंगे। पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि तिरंगा हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की प्रेरणा देता है। संजय स‍िंंह ने यात्रा में मौजूद अपार जनसमूह को देख कर भरोसा जताया कि 2022 में जनता प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। आप की सरकार बनने के बाद किसी भी ऑफिस में कोई भी कर्मचारी रिश्वत नहीं ले पाएगा।घोटालेबाजों की जगह जेल में होगी।

*योगी सरकार ने दिया गुंडाराज को बढ़ावा*

संजय स‍िंह ने कहा कि योगी सरकार ने गुंडाराज को बढ़ावा दिया है। सरकार को हाथरस की बलात्कार पीड़ित बच्ची के परिवार के साथ खड़ा होना था, लेकिन योगी सरकार बलात्कारियों के साथ खड़ी रही। 2 दिन पहले शादी करके आई नाबालिग खुशी दुबे के साथ जो है वह पूरा प्रदेश देख रहा है। बिकरू कांड में गरीब नौकरानी और उसके बच्चों तक को जेल में सड़ाया जा रहा है। रोज अखबारों में यूपी से छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार की खबरें पढ़ने को मिलती है, मगर महिला सुरक्षा की बात कह कर सरकार में आने वालों को इन्हें पढ़कर शर्म नहीं आती।

Related Articles

Back to top button