Latest
एम्बुलेंस नही मिली तो खुद प्राइवेट गाड़ी करके मरीज पहुंचा स्वारूप रानी हॉस्पिटल

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार ने दावे किए है कि प्रदेश में न तो ऑक्सीजन की कमी है और न ही एम्बुलेंस की । लेकिन ज़मीन पर हकीकत कुछ और ही है जहां मरीजो को ऑक्सीजन के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही। वही मरीज को ले जाने के लिए एम्बुलेंस भी नही मिल रही । तस्वीर में दिख रही ये महिला के ऑक्सीजन लगा है । और इसको एम्बुलेंस नही मिली तो ये खुद प्राइवेट गाड़ी करके स्वारूप रानी हॉस्पिटल में कोविड जांच कराने पहुचीं । फ़ोटो देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है। कि मरीज किन किन परेशानियों से गुज़र रहे है। और इलाज के लिए कितने मोहताज है । ना ही डॉक्टर मिल रहे हैं । ना ही अस्पताल।




