Latest

सीडीएस बिपिन रावत एवं दिवंगत हुए सभी सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अमर शहीद क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप के द्वारा मुट्ठीगंज में दिवंगत हुए देश के प्रमुख रक्षा अधिकारी विपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य दिवंगत हुए भारतीय सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समिति के अध्यक्ष राजेश केसरवानी ने कहा कि विपिन रावत जी का आकस्मिक निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिसकी पूर्ति असंभव है ईश्वर उनकी और उनकी पत्नी सहित सभी भारतीय सैनिकों के परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे एवं मृतक आत्मा को शांति प्रदान करें।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजेश केसरवानी अभिलाष केसरवानी प्यारे लाल जायसवाल विवेक अग्रवाल गोवर्धन दास गुप्ता आयुष श्रीवास्तव लव कुश केसरवानी राम चंद्र केसरवानी रवि शुक्ला सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button