Latest

किसान बदहाल, नौजवान बेरोजगार: अखिलेष यादव

(अनुराग शुक्ला ) जौनपुर (अनुराग दर्शन समाचार )। विजय यात्रा पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को धर्मापुर में आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज युवाओ का जोश और उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव होा। सपा सत्ता में आयेगी। जनता अब बदलाव करने के मूड में आ गयी। उन्होने कहा आज देश का किसान बदहाल है। भाजपा ने दोगुना आय का वादा किया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किसान मंहगाई से परेशान है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की आय आधी हो गयी है और मंहगाई की मार किसान कैसे खुशहाल रह सकता है। किसान इस सरकार के अत्याचार को सहने के साथ अपमानित भी हुआ है। इसलिए अब यूपी का किसान इसका बदला जरूर लेगा। लखीमपुर खीरी से लेकर हाथरस और आगरा की घटना को नहीं भूला है। उन्होने कहा कि प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी से परेशान है नौजवान के साथ मिल बनाने के बाद उनके चेहरे मुस्कुराहट लाने का काम समाजवादी पार्टी करेगी। इस इस डबल इंजन की सरकार को हटाने का काम युवाओ को करना है। युवाओ पर इस सरकार ने अत्याचार करवाया जौनपुर में 11 फरवरी की घटन का जिक्र करते हुए कहा कि टिकटाक बनाने वाले युवक कृष्णा यादव की पुलिस ने थाने पर लेजाकर इतना मारा कि उसकी मौत हो गयी तब समाजवादी पार्टी ने उसकी मदद किया । इसके बाद अब पुलिस वाले जेल गये और पुलिस वालो पर इनाम घोषित किया गया । इतना ही नहीं गोरखपुर में पुलिस वालो ने एक ब्यापरी की हत्या कर दिया इसको लेकर सपा ही खड़ी हुई थी। सपा की सरकार बनने के बाद किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।उन्होंने भाजपा के पर नफरत फैलाने आरोप लगाया। कहा कि सरकार बनने के बाद प्रदेश में सभी की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए जातीय जनगणना तीन महीने के अंदर करायी जायेगी। आज संविधान बचाने की जरूरत है इसके लिए भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर शिक्षक भर्ती से लेकर पुलिस भर्ती, फौज भर्ती आदि सभी भर्तियां तीन महीने के अंदर शुरू कर दिया जायेगा। बिशेष भर्ती अभियान चलाया जायेगा। जनता ने चौकीदार पर भरोसा किया चौकीदार ने जनता को लूट लिया। योग्य सरकार चाहिए अथवा योगी सरकार तो जनता के की जरूरत है। इस अवसर पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बाबा रामदेव की आलोचना किया और कहा था कि 35 रूपये लीटर पेट्रोल बिकेगा आज पेट्रोल सौ रूपये हो गया अब रामदेव को नहीं दिखायी दे रहा है। जनसभा स्थल से बाजार तक की भीड़ से घन्टो जौनपुर केराकत मार्ग जाम रहा। राम अचल राजभर, कृष्णा पटेल, जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व मंत्री जगदीश नरायन राय ,पूर्व सांसद तुफानी सरोज, पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव बड़ी संख्या में सपा नेता उपस्थित रहे। इसके पूर्व पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद उन्होने पत्रकारों से बात करते हुए सपा मुखिया ने कहा सपा अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर यूपी में बदलाव लाना चाह रही है। इस दौरान अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी 400 से ज्यादा सीट पर जीत हासिल करेगी। कि 5 साल पूरा होने जा रहा है और ऐसे में बीजेपी को अपने संकल्प पत्र की तरफ दोबारा देखना चाहिए।

फोटो 02,03जेएनपी। सपा मुखिया के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता और धर्मापुर में सभा को सम्बोधित करते अखिलेष यादव।

दर्जनों का मोबाइल और पर्स गायब

जौनपुर (अनुराग दर्शन समाचार )। धर्मापुर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के विजय रथ यात्रा में आये समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेष यादव के सम्मान समारोह का आयोजन आजमगढ़ केराकत चौराहा व धरर्मापुर बाजार में किया गया था । इस अवसर पर आजमगढ़ केराकत तिराहा पर पार्टी के हजारो कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार सम्मान किया । धर्मापुर बाजार में पहुंचने के बाद वहां उन्होने सभा किया। इस दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए अराजक तत्वों ने दर्जनों लोगों का मोबाइल व पर्स गायब कर दिया। इस उक्त कार्यक्रम के चलते मंगलवार को 10 बजे से दिन में दो बजे तक आजमगढ़ केराकत मार्ग बुरी तरह से जाम रहा । इस जाम के चलते जरूरत मंद लोगो को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button