Latest

कोरोना मरीजों के घर पहुंच रहा मंत्री नन्दी और मेयर के किचन में तैयार भोजन

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज अनुरागदर्शन समाचार )। नन्दी सेवा संस्थान द्वारा 23 अप्रैल से अब तक 7850 लोगों तक पहुंचाया जा चुका है।

मंत्री नन्दी खुद करते हैं भोजन तैयार होने से लेकर पैक होने के कार्य की निगरानी

महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी परिवार के सदस्यों के साथ बनाती हैं भोजन

भोजनहोम आइसोलेशन में रह रहे लोगों और परिवारों को भोजन के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता की संस्था नन्दी सेवा संस्थान द्वारा प्रयागराज में कोरोना मरीजों के घर तक भोजन पहुंचाया जा रहा है।

जो किसी रेस्टोरेंट में, किसी गेस्ट हाउस में नहीं बल्कि मंत्री नन्दी व प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के अपने किचन में तैयार होता है।
यही नहीं प्रति दिन मरीजों तक क्या पौष्टिक भोजन पहुंचाया जाए इसका मेन्यू मंत्री नन्दी खुद तैयार करते हैं और अपनी निगरानी में भोजन बनवाने के साथ ही पैक भी कराते हैं। मंत्री नन्दी के साथ महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी भी भोजन बनाने में पूरा सहयोग करती हैं और अपने हाथों से भोजन बनाती हैं। प्रति दिन अलग-अलग मेन्यू के साथ भोजन होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों तक पहंचाया जा रहा है। इस अभियान की शुरूआत मंत्री नन्दी ने अपने जन्मदिन के दिन 23 अप्रैल से की थी। अब तक 7850 लोगों तक उनके घर तक भोजन पहुंचाया जा चुका है। नन्दी सेवा संस्थान के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ लोगों की सेवा में जुटे हैं। इस कार्य के लिए आठ से दस लोगों की टीम बनाई गई है, जो अलग-अलग इलाके में भोजन वितरित करती है। मंत्री नन्दी ने बताया कि लोगों की सेवा करना ही वे अपना कर्तव्य समझते हैं। इसलिए नन्दी सेवा संस्थान होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों तक दोपहर और रात का भोजन पहुंचा जा रहा है। जिसके लिए हेल्पलाइन वाट्सअप नंबर 9936667701 जारी किया गया है। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित लोग वाट्सअप के जरिये सूचना देकर खानेे की बुकिंग करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button