मां भगवती चाइल्ड केयर मेटरनिटी सेंटर मे लगी आग

सीएफओ व एफएसओ सिविल लाइन के कर्मचारियों द्वारा बचाव कार्य किया गया सब को सुरक्षित निकाला
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज वायरलेस सेट से चार्ली द्वारा मां भगवती चाइल्ड केयर एंड मेटरनिटी सेंटर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर 02फायर टेंडरके साथ तत्काल सीएफओ व एफएसओ सिविल लाइन मय दो यूनिट के सहित घटनास्थल हेतु प्रस्थान हुए। घटना स्थल पर पहुंच कर देखा गया कि मां भगवती चाइल्ड केयर मेटरनिटी सेंटर तीन मंजिल निर्मित भवन के प्रथम तल पर बने ऑपरेशन थिएटर रूम में आग विकराल रूप से जल रही थी तथा समस्त हॉस्पिटल भवन के परिसर में काला धुआं भर गया था । तत्काल अग्निशमन टीम द्वारा अग्निशमन की कार्यवाही अस्पताल में लगे फायर सिस्टम फायर एक्सटीगुशर से और फायर टेंडर से करना प्रारंभ किया गयाऔर हॉस्पिटल में लगे कांच को तोड़कर वेंटिलेशन द्वारा धुंए को बाहर किया गया, तो इसी बीच हॉस्पिटल के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि हॉस्पिटल के एनआईसीयू वार्ड व प्राइवेट वार्ड में मरीज भर्ती हैं तथा हॉस्पिटल के ऊपरी मंजिल पर डॉक्टर हर्षित द्विवेदी के परिवार के कुल 5 सदस्य फंसे हुए हैं तत्काल बरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर सी0एफ0ओ0के नेतृत्व में2 टीम बनाकर एक रेस्क्यू व एक अग्निशमन टीम बनाकर कार्यवाही करना प्रारंभ करते हुए रेस्क्यू टीम सीएफओ राजीव कुमार पाण्डेय व एफएसओ सिविल लाइन नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी व फायरमैन धर्मेंद्र कुमार मिश्र व फायरमैन संजय सिंह चौहान वह फायरमैन इंद्रजीत यादव बड़े ही साहस के साथ अपनी जान जोखिम में डालकर सूझबूझ का परिचय देते हुए एनआईसीयू वार्ड व प्राइवेट वार्ड तथा भवन के ऊपरी मंजिल पर फँसे डॉक्टर के परिवार के सदस्य क्रमशः बेबी यश उम्र डेढ़ वर्ष बेबी नोहदा बानो उम्र लगभग 3 माह व मास्टर श्रीनय उम्र लगभग 2 माह व बेबी आयशा उम्र लगभग 10 वर्ष तथा डॉ गरिमा उम्र लगभग 42 वर्ष व स्वर्णिक द्विवेदी उम्र 4 वर्ष ,नव्या द्विवेदी उम्र 2 वर्ष ,अंजली उम्र लगभग 32 वर्ष व डॉ हरदीप उम्र लगभग 40 वर्ष इस प्रकार कुल मिलाकर 9 व्यक्तियों को जिनमें महिला, पुरुष व बच्चे शामिल थे जिनको रेस्क्यू के माध्यम से सकुशल जीवित सुरक्षित हॉस्पिटल परिसर के बाहर निकाल कर उनके जीवन को बचाया गया।


