Latest

माफियाओं की सूची जारी करे सरकार: अखिलेष यादव

(अनुराग शुक्ला ) जौनपुर (अनुराग दर्शन समाचार ) मल्हनी विधानसभा के बाबूपुर गांव स्थित राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर विजय यात्रा बस में सवार सपाप मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लाल रंग से चिढ़ हो गई है । उन्हें नही पता है कि यह क्रांति का रंग है। दुनिया में ज्यादातर क्रांति लाल रंग से आई है। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने भी लाल रंग की टोपी पहन कर क्रांति ला दिया था। इसलिए समाजवादी पार्टी ने यह टोपी धारण की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बुलडोजर वाली गाड़ी बिना पेट्रोल के चल रही है। उत्तर प्रदेश के बड़े माफियाओं की सरकार सूची नही जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि जौनपुर के माफियाओं पर बुलडोजर चलेगी कि नही यह हम लोग भी देखे। उन्होंने कहा भाजपा धर्म एवं जाति में लोगों को बांटने का प्रयास कर रही है। सपा सरकार बनने पर बदलाव लाने का प्रयास करेगी। उन्होंने पूर्व में मल्हनी उपचुनाव जीत पर कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय पारसनाथ यादव की अनुपस्थिति में लकी यादव को जीत दिलाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। इस दौरान मंच पर मल्हनी विधायक लकी यादव , विधायक सुषमा पटेल,, संघर्ष यादव,महाबीर यादव, पवन यादव, बच्चा यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन रामधारी पाल ने किया। नौपेड़वा बाजार में सपा के अरुण यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सैकड़ो समर्थकों के साथ गदा भेंट किया। इस दौरान रिंकू निगम, राजराम यादव, शिवशंकर पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसके अलावा लखौवा बाजार में गुलाब यादव के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button