Latest

तीन वर्षों से हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अपराधी को करेली पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर वांछित अपराधियों व बदमाशो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्र पुलिस, अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रथम सतेंद्र तिवारी के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी करेली बृजेश सिंह द्वारा अपराधियों की धर पकड़ काफी तेज कर दी गई है। जहां बृजेश सिंह को करेली थाने का चार्ज मिलते ही ताबड़तोड़ दबिश देकर कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं शनिवार को थाना प्रभारी बृजेश सिंह अपने हमराही कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, राम विलास चौहान व विनोद कुमार के साथ अपराधियों की धर पकड़ के लिए गस्त पर निकले थे कि इतने में मुखबिर ने सूचना दी कि एक बदमाश पहलवान तिराहे के पास खड़ा हुआ है। मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मुखबिर के बताए हुए स्थान पर पहुंची तो वहाँ खड़ा बदमाश पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की पुलिस ने उस बदमाश को घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाश ने पूंछतांछ के दौरान अपना नाम साधू उर्फ पुरषोत्तम चौधरी पुत्र चंद्रदेव चौधरी निवासी ग्राम उरई छपरा थाना बैरिया जनपद बलिया बताया। पुलिस को काफी दिनों से इस बदमाश की तलाश थी यह तीन साल पहले थाना धूमनगंज में पप्पू निषाद निवासी डीहा थाना करछना की तीन साल पहले हत्या करने के बाद भागकर केरल जाकर छुपते छुपाते नौकरी कर फरार हो गया था लॉक डाउन से पहले प्रयागराज आया था। तभी से हत्या के मामले में वांछित चल रहा था जिसका मुकदमा थाना धूमनगंज मुकदमा अपराध संख्या 349/2018 धारा 302/49 (भा, द ,वी) के तहत पंजीकृत था। करेली पुलिस ने शनिवार गिरफ्तार करके उक्त हत्या करने वाले बदमाश के खिलाफ विधिक कारवाही करते हुए जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button