मंडी शुल्क लगाएं जाने के विरोध में व्यापारियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में मंडी शुल्क लगाए जाने के विरोध में व्यापारियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान चला।
चंद्रलोक टॉकीज चौराहे पर आ जा रहे लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । इस अवसर पर विजय गुप्ता ने कहा कि मंडी शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों की दिक्कतें बढ़ने शुरू हो गई है व्यापारियों को नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा दो गारंटर हैसियत प्रमाण पत्र आदि परेशानियों का सामना करना होगा।
केंद्र सरकार आदेश दिया कि राज्य सरकार को मंडी शुल्क फिर से लागू हो से महंगाई और बढ़ेगी आम जनता को दो वक्त की रोटी लाले पड़ जाएंगे। समिति के संरक्षक दुर्गा प्रसाद ने कहा कि अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
जहां मंडी शुल्क वसूलने का सीधा असर गेहूं चावल दाल आदि के भाव पर पड़ेगा मंडी समिति के परिसर के बाहर कारोबारियों पर डेढ फिसदी शुल्क देना होगा इसमें एक प्रतिशत मंडी समिति शुल्क और आधा प्रतिशत विकास सेवा होगा। महंगाई से जूझ रही गरीब जनता महंगाई का और अधिक बुझा बढ़ेगा राज्य सरकार ने महंगाई थोपी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हमें मंडी शुल्क स्वीकार नहीं है।
हस्ताक्षर अभियान में श्री सर्व आरती केसरवानी सर्वजीत सिन्हा रानी केसरवानी अनीता गुप्ता इफ्तेखार अंसारी बृजेश निषाद सचिन गुप्ता सुरेश भारतीय दिनेश कुमार राजू गुप्ता सुनील वैश्य आदि लोग उपस्थित रहे।



