Latest

जमीन हड़पने की साजिश में हो सकती है मेरी हत्या: शिल्पी इनिस

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। मेरे पति मिचेल रायन इनिस की संदिग्ध मौत के बाद झूठे दस्तावेजों के आधार पर प्रयागराज प्राधिकरण से मेरी जमीन पर सेंट जान्स एकेडमी के नाम मानचित्र स्वीकृत कराकर जमीन हड़पने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। जिससे मेरी व मेरे बच्चों को भी जान का खतरा है।
यह बातें शिल्पी मिचेल इनिस ने शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों के समक्ष बताते हुए कहा कि मेरे पति की मृत्यु 23 अगस्त 2016 को डीपीएस स्कूल के पास पानी में डूबने से हुई थी। जिसका पोस्टमार्टम भी नहीं होने दिया गया था। उन्होंने कहा कि मेरे ननदोई विशाल सिंह एवं उनके पिता विजय बहादुर सिंह (पूर्व एडवोकेट जनरल उप्र सपा शासन) मेरे ससुर सीवी इनिस को बहका कर सम्पत्ति हड़पना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि झूठे मानचित्र स्वीकृत कराकर जमीन हड़पने की साजिश रची। जिस पर कार्यवाही के लिए प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र दिया और प्राधिकरण ने 06 दिसम्बर को निरस्त करने हेतु धारा 15(9) में नोटिस निर्गत किया है। इस आपराधिक कृत्य पर कार्यवाही के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय के लिए गुहार भी लगायी है।
शिल्पी इनिस ने बताया कि हम लोगों द्वारा बनाया गया प्रतिष्ठित स्कूल विशाल सिंह द्वारा अपनी पत्नी को महासचिव व स्वयं को उपाध्यक्ष बनाकर कब्जाने का प्रयास चल रहा है। जिस पर सहायक रजिस्ट्रार द्वारा निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन सब कारणों से मुझे विशाल सिंह द्वारा अपने पति की हत्या की साजिश लगती है। जिसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग करती हूं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार से न्याय न मिलने की दशा में न्यायालय की शरण में भी जाने को तैयार हूं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button