बेटे के बाद विधायक भी कोरोना पाजिटिव संक्रमण के मिले 338 नए मामले, दो की मौत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को 338 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है जबकि कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई। बेटे के बाद फाफामऊ से भाजपा विधायक विक्रमाजीत मौर्य भी कोरोना संक्रमित हो गए। अच्छी खबर यह है कि वो स्वस्थ्य है और होम आइसोलेशन में हैं। विदित हो कि दो दिन पहले उनके बेटे भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद विधायक ने जब अपनी जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी। इसी तरह एल्गिन रोड स्थित सृजन अस्पताल के निदेशक डॉ. बीबी अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
कोविड-19 के नोडल व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि जिले में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 14,317 हो गई है वहीं अब तक 207 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अच्छी खर यह रही कि रविवार को स्वस्थ्य होने के बाद 372 मरीजों को कोविड अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टïी दे दी गई। रविवार को एनटीपीसी मेजा के मैनेजर, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के ड्राइवर, सीडीए पेंशन के डिप्टी कंट्रोलर, ट्रैफिक पुलिस के टीएसआई, जार्जटाउन थाने के कांस्टेबल, एजी आफिस के आडिटर, हंडिया ब्लाक के बीडीओ, जार्जटाउन थाने के एसआई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।




