दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मश्रम महराज का आगमन आज

संगम की रेती पर जमीन-सुविधा के लिए आपस में न करें विवाद
कोविड-19 का सभी संत-महात्मा, शिष्य व कल्पवासी
करें पालन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के
राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मश्रम महराज शनिवार को हरियाणा स्थित चरखी दादरी आश्रम से चलकर रविवार की दोपहर में प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र स्थित गंगोली शिवाला मार्ग शिविर में दोपहर तक पहुंचेंगे।
दण्डी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मश्रम महराज ने बताया कि शिविर में कथा, प्रवचन और विशाल अन्न क्षेत्र पौष पूर्णिमा से 24 घण्टे शुरू होकर माघी पूर्णिमा तक चलेगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19
महामारी को देखते हुए सभी शिष्य एवं श्रद्धालु अपने आप
को सुरिक्षत रखे। वह लोग मेला क्षेत्र में या अपने शिविर में
मास्क लगाकर ही निकले। इतना ही नहीं आसपास चलते
समय एवं शिविर में भी एक-दूसरे से दूरी बनाकर चले जिससे कि कोविड जैसी महामारी के प्रकोप से बचे रहे।
उन्होंने माघ मेले में शिविर लगाने वाले संत-महात्माओं से आग्रह किया है कि मेला एक या दो माह का है। लेकिन लोग जमीन और सुविधा के लिए आपस में मारपीट न करें। अगर किसी की जमीन कम हो किसी दूसरे ने कब्जा कर
लिया है तो उसके लिए वह मेला प्रशासन और पुलिस से संपर्क कर सकते है ।लेकिन तीर्थराज प्रयाग की रेती कल्पवास के लिए है। किसी भी प्रकार के विवाद से संतमहात्माओं की छवि खराब होती है। ऐसे में लोग आवंटित
जमीन पर शिविर लगाकर कल्पवास करें।



