Latest

आज गया समर सिंह का एक बार फिर जबरदस्त सॉन्ग सामियाना छेदे छेद हो जायी”

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी के देसी स्टार और शान – ए – भोजपुरी समर सिंह का कमरिया के बाद फिर समियाना पर सॉन्ग आ गाया है, जिसका नाम है “समियाना छेदे छेद हो जायी”। यह गीत समर सिंह ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जोकि लोगों की जुबान पर चढ़ रहा है। इस गीत में समर सिंह व आकांक्षा दुबे फूल स्टेज फाडू डांस दिख रहा हैं इसमे समर सिंह एक नए लुक में दिख रहे हैं। आपको बता दें कि आज कल समर सिंह उत्तर प्रदेश ,बिहार और विदेशों में अपना जलवा बिखेर रहे है। इसलिए दर्शको के काफी लोकप्रिय बन गए है। इस लोक गीत को समर सिंह व नेहा राज ने विशेष शैली में गाया है। गीतकार प्रकाश बारूद, संगीतकार रौशन सिंह, डायरेक्टर सुनील बाबा कोरियोग्राफर , एडिटर पप्पू वर्मा,  प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं। मैनेजर अफजल शाह है।

बता दें कि समर सिंह एक ऐसे फ़िल्म स्टार हैं, जो फिल्मों और गानों में अपनी गायकी और अदाकारी से सबके चहेते तो बने ही हुए हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों में भी खुद को व्यस्त रखते हैं। वे जनता को ही अपना भगवान मानते हैं। उनका बार बार यह कहना है कि जनता के प्यार ने समर सिंह को स्टार बनाया है। लुंगी और गमछा पहन कर जब वह डांस करते हैं तो खाँटी भोजपुरी प्रस्तुत करते हैं और पब्लिक उनसे जुड़ जाती है। यही जज़्बा वह समाजिक कार्यों में भी दिखाते हैं।

Related Articles

Back to top button