Latest

रूचीज़ इन्स्टीट्यूट ऑफ क्रियेटिव आर्टस् द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । ‘उदगम-2021‘ का उद्घाटन कार्यक्रम डा0 रूचि मीतल प्रधानाचार्या रिका के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। आपने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन किया तथा संस्थान के झंडे रोहण के साथ ही लम्बी कूद, ऊँची कूद, 100 मीटर की दौड़, रिले दौड़, 3 पैरो की दौड़, तथा रस्सा-कसी आदि प्रतियोगितायें संचालित करायी गयी।

बालिकाओं की लम्बी-कूद में ऋचा मौया प्रथम, अन्नू सिंह द्वितीय एवं स्वाती मौर्या को तृतीय पोजीशन प्राप्त हुई। बालको में पुष्पराज सिंह को गोल्ड, निखिलेश गौड को सिल्वर तथा आदर्श विश्वकर्मा को ब्रोन्ज मेडल प्राप्त हुआ। बालको की ऊंची कूद में मो0 तौहीद को गोल्ड, शिवम कुमार को सिल्वर व अखिलेश यादव को ब्रोन्ज मेडल प्राप्त हुआ जबकि बालिकाओं अन्नू सिह को प्रथम, अमृता दूबे को दूसरा व ऋचा मौर्या को तीसरी पोजीशन प्राप्त हुई।
बालिकाओं की तीन पैरों की दौड़ में बबिता भारद्वाज व ऋचा मौर्या को प्रथम, रूबी मौया व दीपिका गुप्ता को दूसरा तथा अन्नू सिंह व प्रिया दूबे को तीसरी पोजीशन प्राप्त हुई जबकि बालको में निखिलेश व शिवम कुमार को गोल्ड, अखिलेश व पुष्पराज को सिल्वर तथा आदर्श व राहुल को ब्रोन्ज मेडल प्राप्त हुआ। बालिकाओं की 100 मी0 की दौड़ में अन्नू सिंह को स्वर्ण, अनुभी को रजत व शिवांगी पाण्डेय को कांस्य पदक जबकि बालको निखिलेश को स्वर्ण, शिवम को रजत व पुष्पराज को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। बालिकाओं की रिलें दौड़ में अन्नू सिंह व अनुभी को स्वर्ण, ऋचा मौया व शिवांगी को रजत तथा स्वाती मौर्या व प्रिया को कांस्य पदक जबकि बालकों मे निखिलेश व शिवम को स्वर्ण, पुष्पराज व अखिलेश को रजत तथा आदर्श विश्वकर्मा व राहुल को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। रस्सा-कसी में छात्रों मे शिवम कुमार, वसीम अहमद, आदर्श व राहुल को स्वर्ण पदक तथा मो0 तौहीद, निखलेश, पुष्पराज, अखिलेश यादव को रजत पदक प्राप्त हुआ। बालिकाओं में प्रिया मालवीय, रिचा मौर्या, शिवांगी सिंह, प्रियंका यादव, शिवांगी पाण्डेय व अनुभी भारतीया को स्वर्ण पदक जबकि अंशू सिंह, नीतू चौहान, अन्नू सिंह, शिखा वर्मा, दिव्यांशी केसरवानी व अकाशवी कुशवाहा को रजत पदक प्राप्त हुआ।
ये सभी खेलकूद प्रतियोगितायें राधेश्याम गुप्ता, सुनील पाण्डेय, प्रज्ञा मिश्रा, राम सजीवन, नीरज सिंह तथा प्रदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिनमें करीब 100 छात्र-छात्रायें सम्मिलित हुए। पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम श्री समीर शंकर, अतिरिक्त राजकीय अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए आपने कहा कि इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगितायें सभी कालेजों में होनी चाहिए, जिससे छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के साथ ही साथ अनुशासन तथा शारीरिक दक्षता का विकास निरन्तर बना रहे। अन्त में देवेन्द्र पाण्डेय ने आगन्तुक अतिथियों व छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Back to top button