भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में जमकर उड़ाई गयी करोना गाइड लाइन का उपहास

मंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक मास्क से किये रहे नफरत
गोंडा ( अनुराग दर्शन समाचार ) । आज जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध संवाद के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का आगमन हुआ । कार्यक्रम शहर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में गोंडा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले प्रबुद्ध सैकड़ो लोग उपस्थित रहे जिनमे एक आध को छोड़ किसी कार्यकर्ता ने न तो मास्क लगा रखा था और न ही किसी के चेहरे पर ही मास्क रहा।सामाजिक दूरी और आदर्श चुनाव आचार संहिता का ही पालन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बहुत ही मुश्किल से देश और प्रदेश को ऐसा नेतृत्व मिलता है जैसा कि देश में मोदी जी के रूप में और प्रदेश में योगी जी के रूप में हमें आपको मिला हुआ है। विगत के 7 वर्षों के मोदी जी के शासन में एवं प्रदेश के 5 वर्षों के योगीजी के शासन ने अपने देश और प्रदेश की दशा और दिशा दोनों बदल कर रख दी है। देश व प्रदेश को ऐसा नेतृत्व बार बार नही मिलता। इस बात को हमारा प्रबुद्ध समाज भली भांति समझता है । जहां आज के 5 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की छवि देश के सबसे बदनाम प्रदेश के रूप में होती थी आज देश ही नहीं वरन पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश का डंका बज रहा है। यह आपके द्वारा दिये और दिलाये गए वोट के कारण से ही संभव हो सका है। प्रबुद्ध वर्ग समाज होता तो थोड़ा ही है लेकिन उसका प्रभाव बहुत ही विशाल होता है। मंत्री ने कहा यदि कही प्रबुधो का सम्मान है तो भाजपा में ही है। पूरे प्रदेश में प्रबुद्ध सम्मेलन चल रहा है प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रबुद्ध वर्ग की समस्या सुझाव पर चर्चा कर समाधान हो रहा है।जितिन प्रसाद ने दावा किया की भाजपा 300 का आंकड़ा पार कर प्रचण्ड बहुमत प्राप्त कर पुनः सरकार बनाएगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी इंजी अवनीश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमर किशोर कश्यप, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, जिला पंचायत के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज किशोर मिश्रा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री कांत पांडे, गोंडा विधानसभा के प्रभारी राजेश तिवारी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने व अध्ययक्षता जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने किया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष द्विवेदी, विनय शर्मा,दीपक अग्रवाल, राजेश राय चंदानी, संदीप पांडेय, गौरिकान्त तिवारी, अविनाश जायसवाल,शिवा यादव, विशाल अग्रवाल,अखिल तिवारी, सुधांशु उपाध्याय, इत्यादि उपस्थित रहे।



