जन विश्वास यात्रा का स्वागत चौराहे चौराहे पर हुआ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन यात्रा का स्वागत प्रयागराज वासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
यात्रा का शहर प्रवेश द्वार पर किया स्वागत कौशल्या नंद गिरी ने
वही जमुनापार से यात्रा जब शहर में प्रवेश की तो बागड़ धर्मशाला पर स्थानी पार्षद के साथ में उत्तर प्रदेश किन्नर बोर्ड की सदस्य कौशल्या नंदगिरी टीना माँ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का पुष्प और फूल मालाओं से स्वागत किया। वही आगे पुष्प वर्षा द्वारा अलोपीबाग चौराहे पर स्वागत किया गया। जिसमें पूर्व पार्षद उमेश मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक नितिन दुबे, महानगर महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मृत्युंजय तिवारी, पूर्व युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष विनय कुमार मिश्र, क्षेत्रीय विधि प्रकोष्ठ सहसंयोजक आशुतोष पांडे नमामि गंगे सहसंयोजक जय कुमार, महानगर कोषाध्यक्ष सुभाष वैश्य, अरुण सिंह,रजनी त्रिपाठी, रवि गुप्ता, सचिन मिश्रा, उमाशंकर खरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


