जादूगर सिकंदर के शो का भव्य उद्घाटन

पहले ही शो से छा गए जादूगर सिकंदर, दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला जादू।
भारत की प्राचीनतम कला को विश्व में फैलाने में जादूगर सिकंदर का महान योगदान – – ओझा
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) lआज शाम राजश्री टंडन मंडपम ऐसे चमक रहा था जैसे देश का कोई शाही समारोह हो रहा हो। लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था! विश्व की आधुनिकतम लाइटिंग सम्मोहन बिखेर था. हां, वह शाही समारोह ही था विश्व प्रसिद्ध जादूगर सिकंदर के शो का जिसका शुभारंभ आज मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आर के ओझा ने मंच पर जैसे ही दीप जलाकर जादू शो का शुभारंभ किया प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा। जादूगर सिकंदर ने अपने जादू से पुष्पाहार पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सभी अतिथियों का भव्य सम्मान किया। हॉल पल पल सम्मान में तालियों से गूंजता रहा, ऐसा नजारा बहुत ही कम देखने को मिलता है। अपने संबोधन में श्री ओझा ने जादूगर सिकंदर के वर्षो की त्याग, तपस्या कला साधना, विज्ञान के प्रचार प्रसार और सामाजिक हित में चलाए जाने वाले उनके मैजिक विद मिशन की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि यह सब एक महान शख्सियत ही कर सकता है l उन्होने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विज्ञान पर आधारित ऐसे कार्यक्रमों की बहुत कमी है। इसलिए इसे जरूर देखे और कलाकार को प्रोत्साहित करे. तालियों की आवाज बंद होते ही हॉल में जादुई आवाजें गूंजने लगी, आवाज और प्रकाश के सम्मोहन से लोग पल भर में मोहित हो गए,तभी पुनः अचानक नए वेश मे प्रकट हुए जादूगर सिकंदर और शुरू हो गया विश्व के महानतम शोमैन द्वारा उपस्थित अतिथियों, मीडिया कर्मियों और सभी दर्शकों को रोमांचित और आनंदित करने का दौर. पल पल एक नया चमत्कार और नए नए बदलते ड्रेस मे जादूगर का मंच पर आना. कभी लड़की को मंच पर बुलाकर हवा में झुलाया तो कभी सुंदर सी लड़की को खूंखार गोरिल्ला बनाकर सभी को हतप्रभ कर दिया. सलीम अनारकली पर आधारित जादुई प्रहसन पर खूब ठहाके लगे तो अफ्रीकी मैजिक यानि विशालकाय डायनासोर को मंच पर दहाड़ते देख कर तो ऐसा लगा कि खुली आंखों से सपना देख रहे होl कई जन संदेशों से भरा था शो lबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशे से दूर रहे, अपराध ना करें, पाखंडी बाबाओं से सावधान रहे जैसे अनेक संदेश भरे करतब को दर्शकों ने बेहद सराहा. कल से यहां ऐसे ही अचरज मे डाल देने वाले तीन तीन शो 1 बजे,3:30 बजे और संध्या 6 बजे से दिखाए जाएंगे जिसका टिकट हॉल पर सुबह 11 बजे से मिला करेगा। एडवांस मे भी काउंटर से प्रीमियम टिकट उपलब्ध होगा यह जानकारी शो प्रबंधक आर पी सिंह और मदन भारती ने दी।



